लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह का मर्डर, पहले फॉर्च्यूनर में मारी गोली, फिर नहर में फेंका शव

Updated:
विज्ञापन

सीएम योगी के साथ हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह

UP Crime: लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनका शव दुबग्गा थाना क्षेत्र के पास नहर से बरामद हुआ है. पुलिस जमीन विवाद और ड्राइवर की भूमिका की जांच कर रही है.

विज्ञापन

UP Crime: लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. दुबग्गा थाना क्षेत्र के पास नहर से उनका शव बरामद किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या की गई. वारदात को उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है. हत्या के बाद शव को उसी वाहन से ले जाकर नहर में फेंक दिया गया. हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे.

विज्ञापन

नहर में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही हत्या की परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है. धीरेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे और मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे. हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार और परिचितों में हड़कंप मच गया.

जमीन विवाद और ड्राइवर की भूमिका पर जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद से जुड़ी रंजिश की आशंका सामने आई है. मामले में धीरेंद्र प्रताप सिंह के ड्राइवर की भूमिका भी जांच के दायरे में है. पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं ड्राइवर ने विरोधियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश को अंजाम देने में मदद तो नहीं की. फिलहाल पुलिस हत्या की वजह, वारदात में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: UP Panchayat Election 2026: गांव की सियासत में हलचल तेज, अब आरक्षण की बारी, जानें पंचायत चुनाव पर क्या है नया अपडेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola