बैंक की लाइन में लगी बुजुर्ग महिला की मौत

बलिया : उत्तर प्रदेशमें बलियाके रतसड थाना क्षेत्र में पैसा निकालने के लिए बैंक की लाइन में बीमार पड गयी 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गयी. मृतका के परिवार वालों ने बताया कि खेजुरी थानाक्षेत्र की रहने वाली इंद्रासनी देवी सेंट्रल बैंक की एक शाखा पर लाइन में लगी थी. तीन घंटे से अधिक […]
बलिया : उत्तर प्रदेशमें बलियाके रतसड थाना क्षेत्र में पैसा निकालने के लिए बैंक की लाइन में बीमार पड गयी 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गयी. मृतका के परिवार वालों ने बताया कि खेजुरी थानाक्षेत्र की रहने वाली इंद्रासनी देवी सेंट्रल बैंक की एक शाखा पर लाइन में लगी थी. तीन घंटे से अधिक समय तक लाइन में लगी वृद्धा अचानक गश खाकर गिर पड़ी.
उन्होंने बताया कि वृद्धा को तत्काल घर ले जाया गया, जहां उसकी हृदयाघात से मौत हो गयी. परिवार वालों ने कहा कि वृद्धा के अंतिम संस्कार के लिए भी उनके पास धन नहीं था इसलिए उसकी बहू बैंक की लाइन में लगी. पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों पर आवश्यक कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




