रेप का वीडियो यू ट्यूब पर हुआ वायरल, FIR दर्ज

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में एक किशोरी से कथित बलात्कार का वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट और यू ट्यूब पर डाले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने आज यहां बताया कि बलिया शहर कोतवाली की निवासी 16 वर्षीय एक लड़की को उसका पड़ोसी पिछले साल 10 सितम्बर […]
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में एक किशोरी से कथित बलात्कार का वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट और यू ट्यूब पर डाले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने आज यहां बताया कि बलिया शहर कोतवाली की निवासी 16 वर्षीय एक लड़की को उसका पड़ोसी पिछले साल 10 सितम्बर को अपने ननिहाल गाजीपुर लेकर गया था तथा उसने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने एक साथी की मदद से हवस का शिकार बनाया था और इस घटना का वीडियो क्लिप बना लिया था.
नौ महीने से कर रहा था रेप
उन्होंने बताया कि लड़की का आरोप है कि वीडियो क्लिप को सोशल साइट पर डालने का डर दिखाकर आरोपी पड़ोसी ने उससे पिछले नौ माह के दौरान कई बार बलात्कार किया. वह उस पर अपने कुछ दोस्तों से भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. इससे इनकार करने पर उसने तीन दिन पहले वह अश्लील वीडियो कई सोशल नेटवर्किंग साइट तथा यू ट्यूब पर डाल दिया.
मामले की जांच जारी
उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी होने पर किशोरी और उसके परिजन ने कल शाम उनसे मुलाकात करके घटना के बारे में बताया, जिसके बाद आरोपी पड़ोसी के खिलाफ बलिया शहर कोतवाली में कल रात मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




