शर्मनाक ! मेला घुमने आयी 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2016 4:07 PM
बलिया : जिले के उभांव क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयी छह साल की एक बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. स्थानीय लोग अारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. सार्वजनिक स्थल पर दिन-दहाड़े हुयी […]
बलिया : जिले के उभांव क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयी छह साल की एक बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. स्थानीय लोग अारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. सार्वजनिक स्थल पर दिन-दहाड़े हुयी इस घटना ने लोगों को अंदर तक हिलाकर रख दिया है.
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित जाति की छह साल की एक बच्ची कल महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित शिवचर्चा कार्यक्रम में अपनी मां के साथ गयी थी। रात करीब साढे आठ बजे एक अज्ञात युवक उसे खाना खिलाने के बहाने अहाते में लेकर गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.
उन्होंने बताया कि बच्ची को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी मां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










