यूपी: नाबालिग लड़की से दरिंदगी

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 14 साल की एक लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में तनाव है. लोगों में काफी आक्रोश है. परिजनों के साथ आस-पास के लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया […]
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 14 साल की एक लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में तनाव है. लोगों में काफी आक्रोश है. परिजनों के साथ आस-पास के लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 25 फरवरी की शाम को खेत में घास काटकर घर लौट रही 14 साल की एक किशोरी के साथ उसी के गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर कल आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




