हत्यारोपी आठ हत्यारोपी आठ लोगों को उम्रकैद लोगों को उम्रकैद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2013 1:33 PM
बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले की एक अदालत ने हत्या के नौ साल पुराने मामले में आरोपी आठ लोगों को उम्रकैद तथा जुर्माने की सजा सुनायी है.अभियोजन पक्ष के अनुसार भीमपुरा क्षेत्र के सतुहाड़ी गांव में चार मई 2004 की रात को बारात में नाच-गाना देखने को लेकर हुए विवाद में वीरेन्द्र नामक […]
बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले की एक अदालत ने हत्या के नौ साल पुराने मामले में आरोपी आठ लोगों को उम्रकैद तथा जुर्माने की सजा सुनायी है.अभियोजन पक्ष के अनुसार भीमपुरा क्षेत्र के सतुहाड़ी गांव में चार मई 2004 की रात को बारात में नाच-गाना देखने को लेकर हुए विवाद में वीरेन्द्र नामक व्यक्ति की लाठी-डंडे, फरसे तथा भाले से प्रहार करके हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था.
जिला न्यायाधीश चिंतामणि तिवारी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कल मामले के आठ आरोपियों.दयानन्द, अनिल, विजय, विनोद, जंगली, सुभाष चन्द्र, नथुनी और धर्मेन्द्र को आजीवन कारावास तथा 10-10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनायी.
मुकदमे की सुनवाई के दौरान दो आरोपियों को नाबालिग करार दिया गया लिहाजा उनका मामला किशोर न्यायायल में विचाराधीन है. इसके अलावा मुकदमा विचारण के दौरान दो आरोपियों की मृत्यु हो गयी. एक आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










