जेपी के जन्मस्थल पर विवाद, भतीजी ने कहा, छपरा में स्मारक बनाने का फैसला गलत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2015 5:03 PM
बलिया : जयप्रकाश नारायण की भतीजी अंजू सिन्हा ने कहा कि बिहार के लाला टोला गांव को लोकनायक का जन्मस्थान घोषित करके वहां एक राष्ट्रीय स्मारक बनवाने का केंद्र सरकार का फैसला बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि बलिया का जेपी नगर, जो पूर्व सिताबदियारा गांव का हिस्सा था, वही जेपी नारायण का जन्मस्थान है […]
बलिया : जयप्रकाश नारायण की भतीजी अंजू सिन्हा ने कहा कि बिहार के लाला टोला गांव को लोकनायक का जन्मस्थान घोषित करके वहां एक राष्ट्रीय स्मारक बनवाने का केंद्र सरकार का फैसला बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि बलिया का जेपी नगर, जो पूर्व सिताबदियारा गांव का हिस्सा था, वही जेपी नारायण का जन्मस्थान है और इसे दुनिया ने माना है. ऐसा लगता है कि बिहार के आसन्न विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिये केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार ने यह कदम उठाया है.
अंजू ने कहा कि वर्ष 2001 में लोकनायक के जन्मशती समारोह का आयोजन जेपी नगर में ही हुआ था, जिसमें तत्कालीन उपराष्ट्रपति कृष्णकान्त, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक बडी राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










