बलिया में दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी से किया इनकार : बैरंग लौटाई बारात

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया में एक दुल्हन ने शराब के नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मजबूरन बारात बैरंग वापस लौट गयी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के चिंतामणि राय का टोला गांव निवासी तेज नारायण सिंह के बेटे की शादी […]
बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया में एक दुल्हन ने शराब के नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मजबूरन बारात बैरंग वापस लौट गयी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के चिंतामणि राय का टोला गांव निवासी तेज नारायण सिंह के बेटे की शादी बैरिया थाना क्षेत्र के ही मुजही गांव के श्याम बहादुर सिंह की बेटी से तय हुई थी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गत 31 मई की रात को बारात मुजही गांव पहुंची थी.
उन्होंने बताया कि मण्डप मे पास बैठने पर दुल्हन को दूल्हे के मुंह से शराब की दुर्गन्ध महसूस हुई. इससे नाराज होकर वधू मण्डप से उठकर घर के अंदर चली गयी और शादी से इनकार कर दिया.
चश्मदीदों के मुताबिक काफी मान-मनौव्वल करने के बाद भी दुल्हन नशेडी दूल्हे से शादी करने को राजी नहीं हुई. इस पर गांव में पंचायत बुलायी गयी और शादी में हुए खर्च तथा सामान का लेन-देन वापस कराकर कल बारात को लौटा दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




