परीक्षा से तीन घंटे पहले छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Feb 2020 6:35 AM
गड़वार : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव में हाइस्कूल के एक परीक्षार्थी ने परीक्षा से करीब तीन घंटे पहले फांसी लगाकर जान दे दी. मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकली महिलाओं ने रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता शव देखकर शोर मचाया तो ग्रामीणों के साथ ही परिजन भी पहुंचे. विशाल कुमार (18) […]
गड़वार : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव में हाइस्कूल के एक परीक्षार्थी ने परीक्षा से करीब तीन घंटे पहले फांसी लगाकर जान दे दी. मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकली महिलाओं ने रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता शव देखकर शोर मचाया तो ग्रामीणों के साथ ही परिजन भी पहुंचे. विशाल कुमार (18) वर्ष पुत्र बब्बन राम के शव को घरवालों ने पेड़ से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंचे सुखपुरा थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव व क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के शर्ट की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










