पान का पैसा मांगने पर बरातियों का हंगामा, ग्रामीणों ने पीटा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2020 4:24 AM
दुबहड़ : थाना क्षेत्र के बसरिकापुर ढाले पर बरात में आये युवकों के पान खाने के बाद पैसे को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते बराती पक्ष और गांव के लोग आमने-सामने हो गये. बरातियों ने हंगामा किया तो ग्रामीणों ने घेरकर पिटाई कर दी. इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले, […]
दुबहड़ : थाना क्षेत्र के बसरिकापुर ढाले पर बरात में आये युवकों के पान खाने के बाद पैसे को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते बराती पक्ष और गांव के लोग आमने-सामने हो गये. बरातियों ने हंगामा किया तो ग्रामीणों ने घेरकर पिटाई कर दी. इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सूचना पर पहुंची दुबहड़ थाने की पुलिस ने मामला शांत कराने के साथ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया. रामपुर टिटिही गांव में भिखारी साहू के घर बैरिया थाना क्षेत्र के भुवाल छपरा से बारात आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










