गड़बार में नाबालिग से छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2020 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

गड़वार : थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में आरोपित युवक को सोमवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लड़की का आरोप है कि प्रतिदिन विद्यालय जाते समय युवक उसके साथ छेड़खानी करता था. उसका फोटो भी मोबाइल से खींचता था. इस वजह से उसने विद्यालय जाना भी […]
विज्ञापन
गड़वार : थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में आरोपित युवक को सोमवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लड़की का आरोप है कि प्रतिदिन विद्यालय जाते समय युवक उसके साथ छेड़खानी करता था.
उसका फोटो भी मोबाइल से खींचता था. इस वजह से उसने विद्यालय जाना भी बंद कर दी थी.
इधर लोकलाज के भय से घरवाले भी इस घटना को किसी को बताये नहीं थे. इसका फायदा उठाकर आरोपित युवक सोमवार की सुबह ही लड़की के घर आ गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. लड़की के चिल्लाने पर उसके घरवालों ने लड़के को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




