मोबाइल एप से होगी सातवीं आर्थिक गणना
Updated at : 07 Jan 2020 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

बलिया : जनपद में सातवीं आर्थिक गणना के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन सीएससी इ-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड को भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा गणना की जिम्मेदारी दी है. मुख्य विकास अधिकारी बद्री नाथ सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सातवीं आर्थिक गणना का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ […]
विज्ञापन
बलिया : जनपद में सातवीं आर्थिक गणना के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन सीएससी इ-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड को भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा गणना की जिम्मेदारी दी है.
मुख्य विकास अधिकारी बद्री नाथ सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सातवीं आर्थिक गणना का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. सीडीओ ने कहा कि इस बार गणना पूरी तरह से मोबाईल एप पर होगी. सीडीओ ने पर्यवेक्षक व प्रगणक को सख्त निर्देश दिया कि जो भी आकड़े आप लेंगे, सही और सटीकता का विशेष ध्यान रखते हुए लेंगे.
उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित हुए. इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामआसरे, जिला अर्थ एवं संखिकी अधिकारी विजय शंकर, अपर जिला अर्थ एवं संखिकी अधिकारी नीरज जी, सीएससी जिला प्रबंधक अजय सिंह, जिला प्रबंधक अजय कुमार दुबे, जिला समन्यवक अरविंद शुक्ला, राजू कुमार, रोशन सिंह, अमित राय, पीयूष सिंह, चंदन कुमार भारती, संतोष, अजित नारायण सिंह, सुमित आिद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




