सीएए के पक्ष में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
Updated at : 07 Jan 2020 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

बांसडीह : नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के अन्तर्गत आज सोमवार को भाजपा बांसडीह मंडल के तत्वावधान में बांसडीह कचहरी चौराहे पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिसमें सैकड़ो की सख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा […]
विज्ञापन
बांसडीह : नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के अन्तर्गत आज सोमवार को भाजपा बांसडीह मंडल के तत्वावधान में बांसडीह कचहरी चौराहे पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिसमें सैकड़ो की सख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.
भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने चौराहे पर लगे हस्ताक्षर बैनर पर अपना हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया. जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उक्त बैनर पर अपना हस्ताक्षर कर इस कानून के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया. मंडल अध्यक्ष श्री ओझा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कानून नागरिकता देने का कानून है.
नागरिकता लेने का नहीं. हर तरफ से हताश और निराश विपक्ष इस कानून को लेकर आम जनता को गुमराह कर रहा है, जिसे प्रदेश और देश की जनता कभी सफल नहीं होने देगी. बांसडीह कचहरी चौराहे पर लगे हस्ताक्षर बैनर पर हस्ताक्षर करने वालों में सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं और छात्रों में था.
सैकड़ो की सख्या में लोगों ने अपना हस्ताक्षर कर इस कानून के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया. इस अवसर पर मुनजी कुमार, राजू पटेल, अंजनी तिवारी, अमित यादव, कन्हैया प्रसाद, राकेश प्रजापति, सुंदर गुप्ता, संटू तुरहा, सुखारी वर्मा, पंकज तिवारी, राकेश ठाकुर, राजबली तिवारी आदि शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




