ePaper

यूपी : बलिया और प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

Updated at : 23 Apr 2018 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : बलिया और प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश): जिले के फतनपुर थानाक्षेत्र के गौरा बाज़ार में एक ढाबे के निकट आज सुबह एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये. अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गये तीनों […]

विज्ञापन

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश): जिले के फतनपुर थानाक्षेत्र के गौरा बाज़ार में एक ढाबे के निकट आज सुबह एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये. अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गये तीनों लोगों की पहचान ईशांत श्रीवास्तव :20:, राजू श्रीवास्तव :55: और अर्पण श्रीवास्तव :18: के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि चारों घायलों की हालत गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया. वहीं बलिया जिले के सहतवार थानाक्षेत्र के सुरहिया गांव में आज तड़के एक टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार मैजिक पर सवार लोग लड़की के तिलक से लौट रहे थे. सुरहिया गांव में मैजिक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. दुर्घटना में मोतीलाल (55) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

यह भी पढ़ें-
तेज आवाज में गाना बजा रहा था दुकानदार, उसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola