श्री श्री रविशंकर भाजपा के मोहरे : सपा महासचिव

बलिया : समाजवादी पार्टी ने आज आरोप लगाया कि श्री श्री रविशंकर भाजपा के मोहरे हैं तथा इनके जरिये पार्टी हिन्दू मतों के ध्रुवीकरण की जुगत में है. सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि रविशंकर भाजपा के मोहरे हैं. भाजपा को यह एहसास हो गया […]
बलिया : समाजवादी पार्टी ने आज आरोप लगाया कि श्री श्री रविशंकर भाजपा के मोहरे हैं तथा इनके जरिये पार्टी हिन्दू मतों के ध्रुवीकरण की जुगत में है. सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि रविशंकर भाजपा के मोहरे हैं. भाजपा को यह एहसास हो गया है कि विकास की बाजीगरी की आड़ में उसकी झूठ को जनता ने पकड़ लिया है. गुजरात विधानसभा और उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में उसकी पराजय होने जा रही है. इसी पर भाजपा ने श्री श्री रविशंकर को आगे कर राम मंदिर मसले को गरमाने का प्रयास किया है.
उन्होंने कहा कि सपा श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करा रही है. उन्होंने कहा कि इस समय देश और प्रदेश दोनों जगह पर भाजपा की सरकार है , उसे राम मंदिर बनाने से रोक कौन रहा है. उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि यदि अदालत के निर्णय और आम सहमति से ही राम मंदिर का निर्माण होना था तो फिर भाजपा ने इसके लिये रथ यात्रा क्यों निकाली तथा इसे अपना चुनावी मुद्दा क्यों बनाया.
यह भीपढ़ें-
बातचीत के जरिये सुलझा सकते हैं हर समस्या : श्रीश्री रविशंकर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




