Ghaziabad News: रात में सड़क पर जलता मिला 25 साल की लड़की का शव, हत्या के पीछे कौन? जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2022 9:43 AM
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक युवती का जलता हुआ शव मिला है. घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, और महिला की शिनाख्त के लिए डीएनए को सुरक्षित रख लिया गया है.
Ghaziabad News: गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पुलिस को एक युवती का जलता हुआ शव मिला है. घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. और महिला की शिनाख्त के लिए डीएनए को सुरक्षित रख लिया गया है. महिला की उम्र करीब 25 साल बताई गई है.
दरअसल, घटना गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में बुलन्दशहर इंड्रस्ट्रीयल एरिया स्थित श्यामा मुखर्जी पार्क के पास की है, यहां पुलिस को युवती की जलती हुई लाश मिली है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कविनगर के सीओ अविनाश कुमार ने बताया कि, हमें जानकारी मिली कि कवि नगर थाना क्षेत्र के लोहा मंडी चौकी क्षेत्र के मुखर्जी पार्क के पास एक महिला का शव जली हालत में सड़क पर पड़ा है. शव अस्पताल भिजवाया गया है. महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. आगे की जांच जारी है.
गाजियाबाद के एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि, पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. महिला की शिनाख्त के लिए डीएनए को सुरक्षित रखा जा रहा है. हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और टीमें गठित कर दी गई हैं. आगे की जांच जारी. मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस की पीआरवी को रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को युवती की सुलगती लाश मिली. आनन-फानन में मगिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










