UP Weather Update: लखनऊ में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानें अगले 24 घंटे का हाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2022 7:48 AM
UP Weather Update: लखनऊ में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है. आज भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 मई से 23 मई तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला शुरु हो जाएगा.
UP Weather Update: लखनऊ के लोगों ने शनिवार सुबह उठते ही गर्मी से राहत की सांस ली. राजधानी में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है. फिलहाल, बारिश रुक गई है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं. बता दें कि राजधानी में पूरी तरह से बारिश दर्ज नहीं की गई है, लखनऊ के ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अनुमान है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के लिए मानसून ने दस्तक दी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 21 और 23 मई को को नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले दिनों तक यानी रविवार 22 मई से मंगलवार 24 मई तक बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने गरज के साथ रिमझिम बारिश की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 21 से 22 मई के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अलग-अलग इलाकों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान है. इन बीच कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और संतकबीर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में भी कहीं कहीं आंधी बारिश आ सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई को बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, नोएडा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में बारिश का नुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










