बरेली-दिल्ली हाइवे पर ट्रक ने रौंदी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत, शादी का जश्न मातम में बदला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Apr 2022 3:47 PM
एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. बरेली के मीरगंज में बरेली-दिल्ली हाईवे पर रविवार दोपहर एक ट्रक ने दोनों बाइक को रौंद दिया. इससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज में बरेली-दिल्ली हाईवे पर रविवार दोपहर एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया. इससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. ये दोनों युवक रामपुर जनपद के मिलक स्थित एक गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. हादसे की खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. हादसे की सूचना दोनों मृतक के परिजनों को दी दी गई है.
बरेली शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर निवासी सोनू (22 वर्ष) और दीपक (21 वर्ष) रविवार दोपहर रामपुर जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. मीरगंज से निकलने के बाद बरेली-दिल्ली हाइवे पर कुल्छा खुर्द पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक ने दोनों को रौंद दिया.
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है. परिजनों के आने के बाद दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया.
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृतक युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए. घटनास्थल पर अपने बच्चों के शव के मास के टुकड़े रोड पर फैले देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










