Lucknow News: UP में योगी सरकार का नया फरमान, बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2022 7:14 AM
यूपी सरकार के नए आदेश के मुताबिक, अब प्रदेश में बिना विधिवत अनुमित के कोई भी शोभायात्रा या धर्मिक जुलूस नहीं निकाल सकेंगे. किसी भी प्रकार की शोभायात्रा निकालने से पहले आयोजकों से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाएगा.
Lucknow News: यूपी में बिना विधिवत अनुमित के कोई भी शोभायात्रा या धर्मिक जुलूस नहीं निकाल सकेंगे. इस संबंध में योगी सरकार ने बीते सोमवार को आदेश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के मुताबिक, शोभायात्रा निकालने से पहले आयोजकों से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाएगा.
कोई शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। अनुमति से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 18, 2022
अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए:#UPCM श्री @myogiadityanath जी
मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट कर कहा गया कि, ‘कोई शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए. अनुमति से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए. अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए.
दरअसल, योगी सरकार का यह आदेश ऐसे समय पर आया है, जब हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में शोभयात्रा के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसके अलावा हनुमान जयंती पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










