Coronavirus India Lockdown : यूपी के पूरे 15 जिलों में नहीं केवल हॉटस्पॉट को किया गया सील, बैंक ATM, दवा दुकानें भी रहेंगी बंद
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के छह या उससे अधिक मामलों वाले 15 जिलों के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों/क्षेत्रों को आगामी 15 अप्रैल तक सील करने के आदेश दिए हैं.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के छह या उससे अधिक मामलों वाले 15 जिलों के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों/क्षेत्रों को आगामी 15 अप्रैल तक सील करने के आदेश दिए हैं.
गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बुधवार को बताया, ‘उत्तर प्रदेश में 15 ऐसे जिले हैं जहां कोविड-19 के छह या उससे ज्यादा मामले आए हैं. इन सभी जिलों में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षत्रों को आगामी 15 अप्रैल तक के लिए सील किया जाएगा. सरकार ने इन जिलों के उन इलाकों को सील करने का फैसला किया है, जहां से तबलीगी जमात के लोग पकड़े गए हैं, या जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा गया है.
15 जिलों – आगरा में 22 हॉटस्पॉट, गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोजाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे.
सील होने वाले क्षेत्रों/जगहों में सिर्फ चिकित्सा से जुड़े वाहन ही जा सकेंगे. इसके अलावा किसी भी तरह की गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी. दूध की दुकान, बैंक ATM, दवा दुकानें बंद रहेंगी. बैंक सुविधाएं घर में दी जाएंगी.
सील किए गए इलाकों में पूरी तरह होम डिलीवरी होगी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और डिलीवरी वाले कर्मचारी ही इन इलाकों में जा पाएंगे.
15 जिलों में जो हॉटस्पॉट हैं, उसमें सभी में पूरी तरह से सख्ती की जाएगी, यानी यहां पर कम्प्लीट लॉकडाउन लागू करवाया जाएगा. इन इलाकों का कोई भी व्यक्ति ना ही यहां से बाहर जा पाएगा और ना ही बाहर का कोई व्यक्ति इन इलाकों में जा सकेगा. पूरी तरह से आवाजाही पर रोक रहेगी.
इस दौरान फायर सर्विस की गाड़ियां इलाके को सेनेटाइज करेंगी. सील किए गए पूरे इलाके में बैरियर लगाए जाएंगे और मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी इलाके की निगरानी करेंगे. इन जिलों में जारी किए गए पासों की समीक्षा की जाएगी और अनावश्यक पासों को निरस्त किया जाएगा. इन जिलों के कोरोना प्रभावित इलाकों यानी हॉटस्पॉट्स की सभी दुकानों, मंडियों आदि को भी बंद किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










