बरेली में पति ने दोस्त के साथ पत्नी की चाकुओं से गोदकर की हत्या, इलाके में दहशत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 May 2022 7:41 PM
इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मगर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को एक सनकी पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की चाकू और ब्लेड से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. इससे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मगर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है.
Also Read: बरेली में हादसों ने ली चार की जान, एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत, सात घायल
शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना निवासी विकास सक्सेना ने दो फरवरी 2021 को चहबाई निवासी निशि कश्यप के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों के बीच में कलह शुरू हो गई. जिसके चलते कुछ समय पहले निशि कश्यप पति से नाराज होकर अपने मायके चली गई. गुरुवार सुबह विकास सक्सेना का दोस्त कमांडो उर्फ शिवम मायके से निशि कश्यप को बुलाने गया. मगर वह नहीं आई. इसके कुछ देर बाद ही निशि कश्यप अपनी 9 माह की बेटी के लिए दूध लेने जा रही थी. इसी दौरान पति विकास सक्सेना ने दोस्त कमांडो उर्फ शिवम के साथ मिलकर चाकू और ब्लेड से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. मृतिका की मां दुर्गा कश्यप ने बताया कि सुबह उनकी बेटी घर के बाहर दुकान से दूध लेने गई थी.
Also Read: Bareilly: बरेली में सपा की नई कमेटी का जोरदार स्वागत, पुराने पदाधिकारी और दिग्गजों की कमी ने बढ़ाई चिंता
इसी दौरान रास्ते में विकास सक्सेना और कमांडो ने घेर लिया. आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की. इसके साथ ही चाकू और ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया. आसपास के लोग बचाने को दौड़े. मगर तब तक आरोपी फरार हो गए. पुलिस के सहयोग से निशि कश्यप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया. यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. मृतक की मां का कहना है कि विकास ने निशि को प्रेम जाल में फंसा लिया था. इसके बाद प्रेम विवाह किया. शादी के बाद विकास सक्सेना और उसके परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. बेटी पैदा करने पर भी नाराजगी जताई. इसके साथ ही आरोपी के भाई ने मृतक महिला के चरित्र को लेकर तमाम आरोप लगाए.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










