Ghaziabad News: गाजियाबाद की एक फैक्ट्री गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2022 10:24 AM

विज्ञापन

गाजियाबाद के डासना में औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपड़ा फैक्ट्री के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई. हालांकि, राहत की बात ये रही की घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है.

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के डासना में औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपड़ा फैक्ट्री के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई. हालांकि, अच्छी बात ये रही की घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

सुबह 4 बजे फैक्ट्री में लगी थी आग

इस घटना को लेकर गाजियाबाद के सीएफओ (CFO) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि, सुबह 4 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने सूचना मिली जो फैक्ट्री के साथ गोदाम में भी फैल चुकी थी. गाजियाबाद और हापुड़ की दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, बची हुई आग को बुझाने का काम चल रहा है. कोई भी हानी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola