Chhath Puja Special Train: छठ पूजा के लिये रेलवे ने की 3.5 लाख अतिरिक्त बर्थ की व्यवस्था

Updated at : 27 Oct 2022 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja Special Train: छठ पूजा के लिये रेलवे ने की 3.5 लाख अतिरिक्त बर्थ की व्यवस्था

दीपावली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Puja) यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल (Indian Railway) 2200 त्योहार स्पेशल ट्रेन (Festival Special Train) चला रही है. इसमें उत्तर रेलवे 64 स्पेशल ट्रेन चला रहा है. जो 864 फेरे लगाएंगी. .

विज्ञापन

Festival Special Train: दिवाली और छठ पूजा के दौरान रेलयात्रियों के परिजनों के साथ पर्व मनाने में रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाकर और विशेष व्यवस्थाएं कर रेलयात्रियों की खुशियों में सहभागी की भूमिका निभा रहा है. उत्तर रेलवे नियमित रेलगाडियों के अलावा छठ के दौरान 84 विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है. इसके साथ ही त्योहार के दौरान अधिक सीट एवं बर्थ उपलब्ध कराने के लिए 56 नियमित रेलगाड़ियों में 165 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गये हैं. ये 165 अतिरिक्त डिब्बे 4700 अतिरिक्त फेरे लगाएंगे इससे 3.5 लाख अतिरिक्त बर्थ/सीट उपलब्ध होंगी.

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि नई दिल्ली-पटना के बीच त्योहार विशेष राजधानी एक्सप्रेस चलाने की योजना बनाई गई है. गति-शक्ति प्रीमियम ट्रेन के 18 फेरे चलाने की भी योजना बनाई गई है. प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए 15 त्योहार विशेष रेलगाड़ियों में 29 जनरल कोचों को एसी एवं स्लीपर कोचों में बदला गया है. आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली क्षेत्र से अन्य गंतव्यों के लिए तत्काल रेलगाडियां चलाने की व्यवस्था की गई है. भारतीय रेल कुल 2200 त्योहार विशेष रेलगाड़ियां चला रही है. ये स्पेशल ट्रेन सेवाएं त्योहार के दौरान अपने घरों को जाने वाले लाखों यात्रियों को सेवाएं देंगी.

दिल्ली/नई दिल्ली/आनन्द विहार टर्मिनल/हज़रत निज़ामुद्दीन /दिल्ली सराय रोहिल्ला से सभी प्रमुख गंतव्यों जैसे कि पटना, दानापुर, छपरा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर, गया, जयनगर, जोगबनी, बरौनी, कटिहार, कोलकाता, हावड़ा, सियालदह, मालदा टाउन, शालीमार, बरहानी, कामाख्या, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, अम्बाला, फिरोजपुर, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू तवी, उधमपुर, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, मुंबई, अहमदाबाद, ग्वालियर, इंदौर, कोटा, वडोदरा, दादर, ओखा, देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुरादाबाद और भगत की कोठी को जोड़ने के लिए इन 84 त्यौहार विशेष रेलगाड़ियों के 846 फेरे लगाने की योजना बनाई गई है.

अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के सुगम प्रवेश के लिए आरपीएफ स्टाफ की निगरानी के साथ टर्मिनस स्टेशनों पर कतार लगाकर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की गई है. यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की गई है. सुगम परिचालन के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर वरिष्ठ अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है.

रेल सेवाओं में किसी भी अप्रत्याशित बाधा को दूर करने के लिए विभिन्न सेक्शन पर कर्मचारियों की तैनाती की गयी है. प्लेटफार्म नंबर के साथ रेलगाड़ियों के आगमन/प्रस्थान की त्वरित एवं समयबद्ध उद्घोषणा करने के उपाय किये गये हैं. महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ‘क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं’ बूथ बनाये गये हैं. जहां यात्रियों की उचित सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए आरपीएफ कर्मियों एवं टीटीई को तैनात किया गया है. कॉल करने पर प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चिकित्सा दल उपलब्ध हैं. पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेगी.

सुनिश्चित किया गया है कि अंतिम समय में प्लेटफार्म नहीं बदला जायेगा. किसी भी तरह की गड़बड़ी जैसे सीटें घेरने, निर्धारित प्रभार से अधिक वसूलने और टिकट दलालों की गतिविधियों जैसे मामलों पर सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग के कर्मचारी निगरानी कर रहे हैं. प्रतीक्षालयों, विश्रामालयों, यात्री सुविधा वाले क्षेत्रों और रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए प्रधान कार्यालय ने निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola