गाजीपुर में 11 जमातियों समेत 22 पर केस दर्ज, खातिरदारी करने वाला भी निकला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई पांच

Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Apr 2020 2:05 PM

विज्ञापन

निजामुद्दीन तब्लीगी जमात के मरकज में हुए शामिल गाजीपुर 11 जमातियों, मस्जिद प्रमुख और ड्राइवर समेत 22 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

गाजीपुर. निजामुद्दीन तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए गाजीपुर के 11 जमातियों, मस्जिद प्रमुख और ड्राइवर समेत 22 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं. शासन से निर्देश मिलने के बाद गाजीपुर की सदर कोतवाली में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही इन सभी लोगों को इन्हीं के घरों में और मस्जिदों में क्वारंटीन किया गया है. गाजीपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है. कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच होने के बाद जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. शनिवार तक यह संख्या तीन थी, वहीं रविवार को दो और नये मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बढ़कर पांच हो गई.

रविवार को जिन दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी वो दोनों ही निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से आए जमातियों के संपर्क में आए थे. गाजीपुर में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद लोगों में दहशत फैल गया है. वहीं, जिला प्रशासन पूरा इलाका को 14 अप्रैल तक सील कर दिया है. सभी कोरोना पॉजिटिव जमातियों को जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. गाजीपुर के डीएम ने बताया कि मस्जिद में पाए गए सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल के कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. साथ ही मस्जिद और आसपास के पूरे इलाके को सेनेटाईज करके एक किलोमीटर के एरिया को 14 अप्रैल तक सील कर दिया गया है.

वहां रह रहे सभी लोगों को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. जिलाधिकारी के अनुसार गाजीपुर में बाहर से आए करीब 900 से अधिक लोगों को अलग-अलग जगहों पर बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों पर रखे गए हैं. जिले में कुल तीन हजार से ज्यादा लोग क्वारंटाइन हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में लगभग पांच हजार लोग बाहर से आए थे. उन्हें चिन्हित संदिग्धों को उनके घरों में क्वारंटाइन किया गया है. डीएम के अनुसार अबतक गाजीपुर में कुल 5 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने कहा कि निजामुद्दीन जमात में शामिल होकर आए 11 जमातियों समेत कुल 39 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से पांच में कोरोना पॉजिटिव मिला है, जबकि बाकी के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं. पॉजिटिव पाए गए लोगों में तीन जमाती और दो उन जमातियों की खातिरदारी करने वाले हैं, जिनमे एक स्थानीय मौलाना और एक ड्राइवर शामिल हैं. बताते चलें कि जिला प्रशासन अब इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज रहा है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola