भाजपा ने उत्तर प्रदेश के हर जिले में फूंका राहुल का पुतला

Published at :08 Oct 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के हर जिले में फूंका राहुल का पुतला

लखनऊ : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दलाली वाले बयान से नाराज भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर कांग्रेस और राहुल का पुतला फूंका. राजधानी में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा के सामने राहुल का पुतला जलाया गया. शर्मा […]

विज्ञापन

लखनऊ : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दलाली वाले बयान से नाराज भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर कांग्रेस और राहुल का पुतला फूंका. राजधानी में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा के सामने राहुल का पुतला जलाया गया. शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेना ने वीरता का परिचय देते हुए आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की. उससे देशवासी सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति का गुणगान कर रहे हैं. इसे देखकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बौखलाकर अशोभनीय बयान दे रहे हैं.

उन्होेंने कहा कि भाजपा सेना का अपमान नहीं सहन कर सकती. जहां पूरा देश सेना पर भरोसा करता है और अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है, वहीं कांग्रेस विवादित बयान देकर देश की जनता को गुमराह कर रही है. उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कल कहा था, कि राहुल गांधी के बयान से सेना के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, जिस शब्द का इस्तेमाल राहुल ने किया है, वह कांग्रेस की शब्दावली का प्रचलित शब्द है. भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि समूचे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राहुल और कांग्रेस का पुतला फूंका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola