पढिए, मुलायम सिंह ने आइपीएस अमिताभ ठाकुर को फोन पर क्या कहा, शिकायत दर्ज

लखनऊ : आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर धमकी देने क आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में एक ऑडियो भी जारी किया. इस ओडियो में मुलायम सिंह यादव और उनके बीच की बातचीत को रिकार्ड किया गया है. अमिताभ ने कहा इस पूरे खुलासे के बाद कहा, मुझे […]
लखनऊ : आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर धमकी देने क आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में एक ऑडियो भी जारी किया. इस ओडियो में मुलायम सिंह यादव और उनके बीच की बातचीत को रिकार्ड किया गया है. अमिताभ ने कहा इस पूरे खुलासे के बाद कहा, मुझे थोड़ा डर जरूर लग रहा है, लेकिन में अपने काम पर जाता रहूंगा.अमिताभ ठाकुर ने आज इस संबंध मेंलखनऊके हजरतगंज पुलिस थाने में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.
उन्होंने कहा है कि मैं अपना काम ईमानदारी से करने की कोशिश कर रहा हूं. मुझे साफ तौर पर धमकाने की कोशिश की गयी है. इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने कहा, हमें जान का खतरा है. हमें तो अब उत्तर प्रदेश से मिलने वाली सुरक्षा पर भी यकीन नहीं है उनका क्या भरोसा हमारी सुरक्षा करने वाले लोग ही हमारी जान ले लें. इस ओडियो क्लिक को अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने ही जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




