शादी से किया इनकार, तो नर्स के साथ गैंगरेप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2015 11:29 AM

विज्ञापन

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने पूरे समाज को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स के साथ कुछ लोगों ने चलती कार में गैंगरेप किया. जिस दिन यह घटना हुई पीड़िता नर्स […]

विज्ञापन

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने पूरे समाज को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स के साथ कुछ लोगों ने चलती कार में गैंगरेप किया. जिस दिन यह घटना हुई पीड़िता नर्स के साथ आरोपी इरशाद के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने जा रही थी.

उसी दौरान रास्ते में आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पीड़िता नर्स का अपहरण किया और चलती कार में गैंगरेप किया. इसके बाद बेहोशी की हालत में पीड़िता नर्स को मुरादाबाद जिले की एक सुनसान सड़क पर फेंक दिया और खुद फरार हो गये.

इलाज के बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उसने बयान दिया कि आरोपी इरशाद उसपर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन उसके लगातार इनकार करने के बाद उसने इस तरह का घिनौना कृत्य किया. इस सिलसिले में पीड़िता ने 30 मार्च को भी पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola