बिना इजाजत रैली की, योगी आदित्यनाथ पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ: भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ पर लखनऊ में चुनाव आचारसंहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है.लखनऊ जिला प्रशासन के रोक के बावजूद योगी ने लखनऊ में रैली किया था. भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ तथा लखनऊ पूर्वी सीट के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष टंडन गोपालजी समेत अनेक लोगों के खिलाफ अनुमति […]
लखनऊ: भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ पर लखनऊ में चुनाव आचारसंहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है.लखनऊ जिला प्रशासन के रोक के बावजूद योगी ने लखनऊ में रैली किया था.
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ तथा लखनऊ पूर्वी सीट के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष टंडन गोपालजी समेत अनेक लोगों के खिलाफ अनुमति के बगैर रैली आयोजित कर आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है.इन लोगों पर धारा 144 तोडने का आरोप लगाया गया है.
पाठक ने आरोप लगाया कि शुरु में इजाजत देने के बाद जिला प्रशासन ने ऐन वक्त पर अनुमति वापस ले ली. चूंकि हमने पहले से ही जनसभा के बारे में प्रचार कर दिया था, इसलिए वहां नेताओं का पहुंचना लाजमी था. इसके अलावा ना तो वहां संबोधन का कोई इन्तजाम किया गया था और ना ही मंच बनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




