यूपी:रामपुर में दो गुटों के बीच फायरिंग,3 की मौत,5 घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दंगा का जैसे दौर चल पड़ा है. मुजफ्फरनगर दंगा को शांत हुए कुछ ही दिन बीते हैं और सहारनपुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक टकराव हुई. मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है और एक और हिंसा की खबर रामपुर से आ रही है. बताया जा […]
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दंगा का जैसे दौर चल पड़ा है. मुजफ्फरनगर दंगा को शांत हुए कुछ ही दिन बीते हैं और सहारनपुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक टकराव हुई. मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है और एक और हिंसा की खबर रामपुर से आ रही है.
बताया जा रहा है कि दो बाइक के टक्कर को लेकर दो गुटों के बीच भीड़ंत हो गयी. दोनों गुटों के बीच जम कर गोलीबारी हुई. जिसमें 3 की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बाइक टक्कर को लेकर मामूली विवाद शुरू हुई और मामला फायरिंग तक पहुंच गयी. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस अभी तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




