यूपीः रामपुर में सपा सांसद आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Updated at : 16 Aug 2019 12:24 PM (IST)
विज्ञापन

रामपुरः जमीन के विवादों में घिरे समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पर प्रशासन का शिंकजा कसता जा रहा है. शुक्रवार को जिला प्रशासन आजम खान के लग्जरी हमसफर रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया. बताया जा रहा है कि सिंचाईं विभाग के नाला की करीब एक हजार गज जमीन पर अवैध कब्जा कर रिसॉर्ट बनाया गया […]
विज्ञापन
रामपुरः जमीन के विवादों में घिरे समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पर प्रशासन का शिंकजा कसता जा रहा है. शुक्रवार को जिला प्रशासन आजम खान के लग्जरी हमसफर रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया. बताया जा रहा है कि सिंचाईं विभाग के नाला की करीब एक हजार गज जमीन पर अवैध कब्जा कर रिसॉर्ट बनाया गया है.
Rampur: District Administration demolishes wall of a resort belonging to Abdullah Azam Khan, son of Samajwadi Party MP Azam Khan, over illegal construction. pic.twitter.com/Cpif4XyWjD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 16, 2019
शुक्रवार सुबह सिंचाई विभाग की टीम पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचीं और रिसोर्ट के दीवार को तोड़ दिया. मौके पर कार्रवाई जारी है. विरोध को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात है.इस मामले में नहर खंड विभाग की ओर से अब्दुल्ला को नोटिस जारी किया जा चुका है. आजम खान के बेटे सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के नाम हमसफर रिसॉर्ट्स नामक प्रॉपर्टी है.
बता दें कि आजम खान पर किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा करके विश्वविद्यालय बनाने का भी आरोप है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले तीन महीनों में उनके खिलाफ दर्जनों मामले दायर किए हैं. वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी आजम खान पर कार्रवाई की थी. ईडी ने आजम खान पर अब मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है. जमीन कब्जाने के मामलों के बाद प्रशासन उन्हें भूमाफिया तक घोषित कर चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




