मथुरा के बरसाना में सात साल की देवकी को कुत्तों ने नोच खाया

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के पिसावा गांव में सोमवार को आवारा कुत्तों ने पिता को खाना देने खेत पर जा रही एक बच्ची को बुरी तरह से नोंच-काट कर मार डाला और शव को क्षत विक्षत कर दिया. पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को बरसाना थाना क्षेत्र में हुई जहां […]
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के पिसावा गांव में सोमवार को आवारा कुत्तों ने पिता को खाना देने खेत पर जा रही एक बच्ची को बुरी तरह से नोंच-काट कर मार डाला और शव को क्षत विक्षत कर दिया.
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को बरसाना थाना क्षेत्र में हुई जहां भूप सिंह की सात वर्षीय बेटी देवकी अपने पिता को खाना देने खेत में जा रही थी. उन्होंने बताया कि रास्ते में ही खूंखार कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और उससे खाना छीनने के प्रयास में उसे बुरी तरह से नोच कर मार डाला.
आवारा कुत्तों ने छह साल के बच्चे को नोंच नोंच कर मार डाला
उन्होंने बताया कि कुत्तों ने देवकी के शव को बुरी तरह से नोचा और उसे क्षत विक्षत कर दिया. ग्राम प्रधान कालीचरण ने बताया, इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इस मामले में संज्ञान नहीं लिया है. न ही ऐसे खूंखार कुत्तों से बचने की कोई पहल सामने आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




