पत्नी की गला दबा कर हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन प्रेमचंद नगर में गुरुवार की रात बाबू वाल्मीकि ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद फरार हो गया. पुलिस ने मृतका आशा वाल्मीकि के भाई डबलू रजक के बयान पर बाबू और उसकी पहली पत्नी छीलू देवी पर हत्या की […]
विज्ञापन
धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन प्रेमचंद नगर में गुरुवार की रात बाबू वाल्मीकि ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद फरार हो गया.
पुलिस ने मृतका आशा वाल्मीकि के भाई डबलू रजक के बयान पर बाबू और उसकी पहली पत्नी छीलू देवी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि बाबू पेशे से ड्राइवर है.
चार वर्ष पूर्व उसने आशा से प्रेम विवाह किया था. वह पहले से शादीशुदा था. इसलिए आशा के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. उस वक्त आशा के परिजन ने बाबू पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उस मामले में बाबू को जेल भी जाना पड़ा था. वह केस अभी भी कोर्ट में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










