ePaper

चुनाव नतीजों में दिखेगा मोदी सरकार के प्रति जनता की नाराजगी का असर : प्रियंका

Updated at : 23 Apr 2019 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव नतीजों में दिखेगा मोदी सरकार के प्रति जनता की नाराजगी का असर : प्रियंका

अमेठी (उप्र) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी सरकार से नाराज है और इसका असर लोकसभा चुनाव परिणामों में दिखेगा. प्रियंका ने अमेठी में संवाददाताओं से कहा, मैं जहां जहां भी जाती हूं, वहां लोग मोदी सरकार से नाराज नजर आते हैं. जितने भी गरीब, […]

विज्ञापन

अमेठी (उप्र) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी सरकार से नाराज है और इसका असर लोकसभा चुनाव परिणामों में दिखेगा.

प्रियंका ने अमेठी में संवाददाताओं से कहा, मैं जहां जहां भी जाती हूं, वहां लोग मोदी सरकार से नाराज नजर आते हैं. जितने भी गरीब, किसान, नौजवान और हर वह तबका जिसे इस सरकार ने दुख दिये हैं, उसने अपना मन दिखा दिया है. उन्होंने कहा कि जनता ने यह दिखा दिया है कि उनका मन क्या कह रहा है और इसका असर इन चुनाव के नतीजों में दिखेगा. प्रियंका ने दोहराया कि वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर वह पार्टी के फैसले को मानेंगी. कांग्रेस महासचिव से जब सवाल किया गया कि क्या वह वाराणसी में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने कहा, मैंने लगातार यह बात कही है कि मैं वही करूंगी, जो पार्टी मुझसे करने के लिए कहेगी.

उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने सोमवार को फुरसतगंज चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनता से झूठ कह रही हैं कि राहुल अमेठी नहीं आते हैं. यहां के लोगों को सारी सच्चाई पता है. जनता यह भी जानती है कि किसके दिल में अमेठी है और किसके दिल में नहीं. चुनाव में बहुत से बाहरी लोग आ गये हैं. उन्होंने कहा, स्मृति ईरानी ने लोगों को जूते बांटे, यह कहने के लिए अमेठी के लोगों के पास जूते भी नहीं हैं पहनने के लिए. वह सोच रही हैं कि ऐसा करके वह राहुल जी का अपमान कर रही हैं. वह अमेठी का अपमान कर रही हैं. अमेठी और रायबरेली की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी. प्रियंका ने कहा, आप इनको सिखाइये कि अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगते. भीख मांगना है तो वो लोग खुद आपसे वोटों की भीख मांगें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola