खाना मिलने में हुई देर, तो कर दी मां की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2017 4:28 PM
बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में नशे के आदी एक युवक ने खाना देने में देर हो जाने पर अपनी मां की पीट-पीटकर कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शहर की डीएम कालोनी निवासी शीलू उर्फ कुलदीप (19) ने कल रात अपनी मां से खाना मांगा […]
बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में नशे के आदी एक युवक ने खाना देने में देर हो जाने पर अपनी मां की पीट-पीटकर कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शहर की डीएम कालोनी निवासी शीलू उर्फ कुलदीप (19) ने कल रात अपनी मां से खाना मांगा था. उस वक्त वह नशे में धुत था. खाना देने में कुछ देर हो जाने से उसने गुस्से में चारपाई के पाये से अपनी मां को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शीलू को गिरफ्तार कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.
ये भी पढ़ें…नोएडा : रिटायर्ड आइजी के घर से पिस्टल व कीमती सामान चोरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










