Mahendrajeet Malviya: राजस्थान में कांग्रेस को तगड़ा झटका, चार बार के विधायक महेंद्रजीत मालवीय बीजेपी में शामिल

Mahendrajeet Malviya joins BJP
Mahendrajeet Malviya: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लगता जा रहा है. ताजा झटका राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और चार बार के विधायक महेंद्रजीत सिंह ने दिया है. पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. बांसवाड़ा जिले की […]
Mahendrajeet Malviya: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लगता जा रहा है. ताजा झटका राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और चार बार के विधायक महेंद्रजीत सिंह ने दिया है. पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा सीट से विधायक मालवीया ने इस अवसर पर कहा कि वह वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं. दक्षिण राजस्थान के आदिवासी इलाके को वागड़ कहा जाता है जिसमें बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले शामिल हैं.
वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए बीजेपी में हुआ शामिल: महेंद्रजीत मालवीय
बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता महेंद्रजीत मालवीय का कहना है, ‘बीजेपी में शामिल होने का एकमात्र कारण वागड़ क्षेत्र का विकास है. बीजेपी ही विकास कर सकती है. कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है. मालवीया ने कहा कि वह कल दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मिले और पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन से प्रभावित हुए. पूर्व सांसद एवं बागीदौरा सीट से लगातार चार बार के विधायक मालवीया जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी के राज्य प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया.
मालवीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महेंद्रजीत मालवीय ने कहा कि जब कांग्रेस ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया तो बहुत ठेस लगी क्योंकि वे सनातन को मानने वाले व्यक्ति हैं. इस अवसर पर उन्होंने कहा, पूरी निष्ठा के साथ मैं भाजपा पार्टी में शामिल हो रहा हूं. उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कोई और अंचल का विकास नहीं कर सकता.
Also Read: BJP Convention: ‘अगले 100 दिन बेहद महत्वपूर्ण’, बीजेपी के अधिवेशन में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी की नीति से प्रभावित होकर मालवीया बीजेपी में हुए शामिल
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की नीति से प्रभावित होकर मालवीया भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं.
मालवीया का ऐसा रहा राजनीतिक सफर
मालवीया दिसंबर 2008 से लेकर अब तक लगातार चौथी बार कांग्रेस के विधायक हैं. वह पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकारों दो बार मंत्री में रहे. वह साल 1998 में बांसवाड़ा से कांग्रेस के टिकट पर सांसद में चुने गये. राज्य की विधानसभा की 200 सीट में से इस समय सत्तारूढ़ भाजपा के पास 115 और कांग्रेस के पास 70 सीट हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










