ePaper

PHOTOS: कल्पना सोरेन के गांडेय से नामांकन दाखिल करते ही गरमाई राजनीति, जनसभा में पहुंचे शिबू सोरेन

Updated at : 29 Apr 2024 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: कल्पना सोरेन के गांडेय से नामांकन दाखिल करते ही गरमाई राजनीति, जनसभा में पहुंचे शिबू सोरेन

कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. इसके साथ ही गिरिडीह की राजनीति गरमा गई है. कल्पना की सभा में शिबू सोरेन भी पहुंचे.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल कुमार : गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नामांकन दाखिल करने के साथ ही राजनीति गरमा गई है.

कल्पना सोरेन के नामांकन दाखिल करने के बाद गिरिडीह में एक जनसभा हुई, जिसमें शिबू सोरेन, सीएम चंपाई सोरेन भी शामिल हुए. फोटो : प्रभात खबर

सोमवार (29 अप्रैल) को गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गिरिडीह के समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. उन्होंने अपना नामांकन पर्चा 31 गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी डीएसओ गुलाम समदानी के समक्ष दाखिल किया.

कल्पना सोरेन के नामांकन के बाद हुई जनसभा में शिबू सोरेन के साथ बसंत सोरेन व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बेबी देवी, बादल पत्रलेख, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन के अलावा कई बड़े नेता शामिल हुए.

एसडीओ कार्यालय में झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया परचा. फोटो : प्रभात खबर

नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद कल्पना सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि न सिर्फ गांडेय विधानसभा उपचुनाव, बल्कि पूरे झारखंड में I.N.D.I.A. इस लोकसभा चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी.

एसडीओ कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करतीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया है. झारखंड की जनता भी अब जान चुकी है कि कैसे भाजपा के लोग अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेज देती है.

नामांकन के बाद जनसभा में बसंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

वहीं, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव के साथ-साथ झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर I.N.D.I.A. के प्रत्याशियों की जीत होगी. इधर, नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद I.N.D.I.A. के द्वारा आयोजित जनसभा में सभी नेता शामिल हुए.

कल्पना सोरेन के नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख. फोटो : प्रभात खबर

जनसभा पपरवाटांड़ के फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, शिबू सोरेन, कल्पना सोरेन के अलावा कई मंत्री, विधायक व सांसद शामिल हुए. इस दौरान सभी नेताओं ने एक सुर में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली और आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को करारा जवाब देने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola