Bhubaneswar News: सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए फील्ड मॉनिटरिंग मजबूत करने के निर्देश

Published by :BIPIN KUMAR YADAV
Published at :09 May 2026 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
Bhubaneswar News: सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए फील्ड मॉनिटरिंग मजबूत करने के निर्देश

Bhubaneswar News: सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव ने अधिकारियों को कई निर्देश दिये.

विज्ञापन

Bhubaneswar News: सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार बशिष्ठ ने शुक्रवार को जिला स्तर के अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए फील्ड मॉनिटरिंग और निरीक्षण को और मजबूत करने के निर्देश दिये.

योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा जमीनी स्तर की चुनौतियों की हुई समीक्षा

लोकसेवा भवन में आयोजित जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा जमीनी स्तर की चुनौतियों की समीक्षा की गयी. प्रधान सचिव ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि लाभार्थियों की सही पहचान, समय पर सहायता राशि वितरण और त्वरित शिकायत निवारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को नियमित जागरुकता एवं आउटरीच शिविर आयोजित करने, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. बैठक में नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम, मधुबाबू पेंशन योजना, नेशनल फैमिली बेनिफिट स्कीम, विवाह प्रोत्साहन योजना, लंबित आवेदनों की स्थिति तथा एक्शन टेकन रिपोर्ट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. समीक्षा के दौरान लंबित बनिश्री मामलों, छात्रवृत्ति एवं यूडीआइडी आवेदन, बीबीएसए शिविरों की जिला-वार स्थिति, स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था, दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण की भी समीक्षा की गयी.

जिला-वार प्रगति सहित विभिन्न डिजिटल पहलों का प्रदर्शन हुआ

विभाग की आइटी सेल ने इन्वेंटरी मैनेजमेंट, सीसीटीवी क्लाउड कंप्यूटिंग, अटेंडेंस मैनेजमेंट और जोहो एप की जिला-वार प्रगति सहित विभिन्न डिजिटल पहलों का प्रदर्शन भी किया. ग्रामीण स्तर पर जनसंपर्क और जागरुकता गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से अधिकारियों के लिए सोशल मीडिया उपयोग एवं जन-जागरुकता रणनीति पर विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया. बैठक में विभाग की निदेशक पारुल पटवारी, विशेष सचिव रजनी जानी, एफए-कम-विशेष सचिव जयश्री, अतिरिक्त सचिव दीपक राउतराय सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य के विभिन्न जिलों के जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola