Rourkela News: वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु व सुख-समृद्धि मांगी
Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 16 May 2026 10:55 PM
Rourkela News: वट सावित्री व्रत को लेकर शहर के मंदिरों में सुहागिनों की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाओं ने पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की.
Rourkela News: वट सावित्री व्रत के अवसर पर शनिवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में सुहागिनों की भारी भीड़ उमड़ी. लाल साड़ी और लाल चुनरी ओढ़कर महिलाएं वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना करने पहुंचीं और पेड़ को लाल धागा बांधकर पति के दीर्घायु और घर में सुख-समृद्धि की कामना की.
फल, फूल और साड़ी समेत अन्य सामग्री अर्पित की गयी
रेलवे कॉलोनी स्थित काली मंदिर परिसर में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लगी रही. मंदिर के पुजारी गोलक बिहारी दास ने पूजा करवाई और महिलाओं को सावित्री व्रत की कथा सुनायी. पूजा में फल, फूल और साड़ी समेत अन्य सामग्री अर्पित की गयी. बसंती कॉलोनी बर्फ फैक्ट्री चौक के पास राधा कृष्ण मंदिर, हनुमान वाटिका, पानपोष रोड स्थित तारिणी मंदिर, देवगांव तरकेरा धवलेश्वर शिव मंदिर, राउरकेला रेलवे स्टेशन के पास संकट मोचन मंदिर, सेक्टर-3 अहिराबंध जगन्नाथ मंदिर, मां मंगला मंदिर, बिरसा डाहर रोड स्थित श्याम मंदिर, मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर, सेक्टर-6 तारा-तारिणी मंदिर, सेक्टर-16 धवलेश्वर मंदिर, वेदव्यास धाम स्थित श्री चंद्रशेखर व श्री बालुंकेश्वर मंदिर, सेक्टर-6 शिव मंदिर, कोयलनगर जगन्नाथ मंदिर, झीरपानी जगन्नाथ मंदिर, जगदा नीलकंठेश्वर मंदिर, सेक्टर-16 मां तारिणी मंदिर, सेक्टर-15 राधा-कृष्ण मंदिर, जगदा बाट मंगला मंदिर, सेक्टर-7 मंगला मंदिर, सेक्टर-19 अखंडलमणि मंदिर, सेक्टर-18 शनि मंदिर व हनुमान मंदिर से लेकर शहर व आसपास के मंदिरों में वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिनों की भीड़ देखी गयी. मंदिर में पूजा करने व वट वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर घर लौटीं सुहागिन महिलाओं ने तिलक-रोली देकर अपने-अपने सुहाग की पूजा-अर्चना की तथा उनके हाथों से जल ग्रहण कर अपने व्रत का पारण किया. इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इस पर्व को लेकर शहर भर में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा.
बंडामुंडा : निर्जला व्रत रखकर की पूजा-अर्चना
रेलनगरी बंडामुंडा के विभिन्न सेक्टरों एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई. बंडामुंडा आरएस कॉलोनी, डुमेरता, गुंडिचापाली डी केबिन, डीजल कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु, सुखमय दांपत्य जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. सुबह से ही मंदिरों और वट (बरगद) वृक्षों के आसपास पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बंडामुंडा सी सेक्टर स्थित बैरक शिव मंदिर, डी केबिन शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिर प्रांगणों में महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा की और उसकी परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा. इस दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनकर व्रत का महत्व जाना. महिलाएं पारंपरिक परिधान धारण और शृंगार कर पूजा में हिस्सा लिया. पूजा के बाद पति के माथे पर चंदन-रोली का तिलक लगाकर चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










