Rourkela News : कैट राउरकेला चैप्टर के अध्यक्ष बने प्रवीण अग्रवाल

Updated at : 05 May 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News :  कैट राउरकेला चैप्टर के अध्यक्ष बने प्रवीण अग्रवाल

वर्ष 2025 - 26 के लिए राउरकेला चैप्टर के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी

विज्ञापन

Rourkela News : भारतीय व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ओडिशा प्रदेश के राउरकेला चैप्टर का शुभारंभ रविवार को किया गया. इसे लेकर ब्राह्मणी क्लब में हुई सभा में वर्ष 2025 – 26 के लिए राउरकेला चैप्टर के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी. कैट के नवगठित राउरकेला चैप्टर में प्रवीण अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया है. इस अवसर पर सभी आजीवन सदस्यों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया और स्टीकर भी दिया गया, जिसको सदस्य अपनी कार, दो पहिया वाहन में लगायेंगे. इस दौरान कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय चेयरमैन बृज मोहन अग्रवाल, स्टेट चेयरमैन गोविंद राम अग्रवाल, राज्य अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पीसी नायक, राज्य जीएसटी एडवाइजर सीए प्रकाश चंद्र जैन बताया कि राउरकेला के व्यापारिक समुदाय के लिए यह गर्व का पल है. यह राउरकेला के व्यापारिक समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो आने वाले समय में प्रदेश के व्यापारिक हितों को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचायेगा. व्यापारियों को होनेवाली छोटी- बड़ी समस्याओं के निदान के लिए हमेशा व्यापारी के साथ कैट मजबूती से खड़ा रहा है. इसलिए हम आगे भी छोटे व्यापारियों के लिए और अधिक मजबूती के साथ खड़े रहेंगे

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से छोटे व्यापारियों का छिन रहा व्यापार : कैट के प्रतिनिधियों न कहा कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शुरू में बडी रकम वाले उत्पादों के कारोबार में अधिक दिलचस्पी ले रहे थे. लेकिन अब छोटी-छोटी वस्तुओं की बिक्री भी करने लगे है, जिससे छोटे व्यापारियों का व्यापार छीना जा रहा है. जिसके परिणाम स्वरूप देश के अंदर लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है. लगातार बढ रहे ई-कॉमर्स का विरोध करें और व्यापारी से सीधे जुड़ कर खरीददारी करें.

लोकल व्यापारियों से सामान लेकर डिलीवरी करें : बृज मोहन अग्रवाल

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय चेयरमैन ब्रृज मोहन अग्रवाल ने कहा कि राउरकेला के छोटे- बड़े व्यापारियों को हम कैट का सदस्य बना कर राउरकेला में व्यापारियों को हाे रही परेशानियों को दूर करना है, चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन. ऑनलाइन कभी बंद तो नहीं होगा. लेकिन ऑनलाइन वाले जो समान बाहर से लाकर डिलीवरी करते हैं, वह बंद कर लोकल व्यापारियों से लेकर डिलीवरी करें.अब तक राउरकेला में 41 आजीवन सदस्य बन चुके हैं और मौके पर भी कई लोगों ने सदस्य बनने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि प्रति 3 महीने में सदस्यों के साथ एक बैठक की जायेगी, जिसमें सभी अपनी समस्याओं को साझा करेंगे और फिर उसका हल करने के लिए निर्णय लिया जायेगा.

हर व्यापारी को कैट से जोड़ना है : जीतेंद्र गुप्ता

राज्य अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एकता में ही ताकत है. कैट ओडिशा में अब तक 503 आजीवन सदस्य हैं. हमें इस अंक को हर व्यापारियों को कैट के साथ जोड़ कर हजारों की संख्या में लाना है. हर व्यापारी को कैट के बारे में जानकारी हो. उन्होंने कहा कि हर व्यापारी को एमएसएमई उद्यम में अपना पंजीकरण करवाना चाहिए जिससे उन्हें उनका लाभ मिले. उनका सपना है कि 2029 तक राज्य में अच्छे आंकड़ों के साथ आजीवन सदस्य बनेंगे.

राउरकेला कैट की उपाध्यक्ष कंचन अग्रवाल ने बताया कि उनका फर्म कृष्ण ग्रामोद्योग वह और उनके पति अमित अग्रवाल मिल कर चलते हैं. उन्होंने बहुत से लोगों को व्यापार से संबंधित बाधाओं में मदद भी की है. कंचन ने कहा कि आज महिला सशक्तीकरण को सरकार की और से भी बढ़ावा दिया जा रहा है, तो उन सभी महिलाओं से अपील करना चाहेंगी कि जिनके पास वक्त है वे अपने बल पर कुछ काम करे या अपने पति के व्यापार में हाथ बंटा कर आगे बढ़ें.

कैट से ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को जोड़ा जायेगा : प्रवीण

राउरकेला चैप्टर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान किये जाने पर हम सभी के आभारी हैं. कैट में ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को कैसे शामिल किया जा सकेगा तथा उनकी समस्या का समाधान किस प्रकार हो सकेगा, इस पर उनका ज्यादा फोकस रहेगा. इस चैप्टर के लिए 12 कार्यकारिणी सदस्य का निर्वाचन हुआ. बतौर एडवाइजर प्रभात टिब्डेवाल, पीसी नायक, रमेश मेहता, सनत प्रधान, सुनील प्रसाद को मनोनीत किया गया. इस अवसर पर अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

राउरकेला चैप्टर की नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष – प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष – रूपेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष – ऐश्वर्या अग्रवाल, उपाध्यक्ष – कंचन अग्रवाल, सचिव – प्रतीक क्याल, सह सचिव – प्रताप प्रसाद, सह सचिव – राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष – प्रभाकर गोयल शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL KUMAR JSR

लेखक के बारे में

By SUNIL KUMAR JSR

SUNIL KUMAR JSR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola