Rourkela News: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर बोलीं एडीएम, छोटा सा सहयोग किसी लाचार की जिंदगी में ला सकता है बड़ा बदलाव

Published by :BIPIN KUMAR YADAV
Published at :09 May 2026 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर बोलीं एडीएम, छोटा सा सहयोग किसी लाचार की जिंदगी में ला सकता है बड़ा बदलाव

Rourkela News: स्मार्ट सिटी राउरकेला में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रैली निकाली गयी. इस अवसर पर आयोजित सभा को एडीएम ने संबोधित किया.

विज्ञापन

Rourkela News: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी राउरकेला शहर शाखा ने शुक्रवार को वर्ल्ड रेडक्रॉस डे मनाया. मौके पर उदितनगर में आइटीडीए के कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एडीएम सह राउरकेला महानगर निगम की आयुक्त दीना दस्तगीर ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर नोबेल पीस प्राइज विजेता हेनरी डुनेंट को याद किया. कहा कि यह दिन हेनरी डुनेंट के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है. उन्होंने युद्ध के दौरान घायल और लाचार लोगों की मदद करने के महान विचार के साथ रेड क्रॉस मूवमेंट शुरू किया था.

रेडक्रॉस सोसाइटी कर रही मानव सेवा

राउरकेला एडीएम ने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड डोनेशन कैंप, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मदद, फर्स्ट एड ट्रेनिंग और हेल्थ अवेयरनेस जैसे कई सेवा के काम कर रही है. आज हम सभी इंसानियत की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने का विचार लेकर चलते हैं. एक छोटा सा सहयोग भी किसी लाचार इंसान की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है. इंसान की जान कीमती है, अगर आप अपने आस-पास किसी हादसे के शिकार को देखें, तो आपको तुरंत मदद करने और जान बचाने में मदद करने की इच्छा दिखानी चाहिए.

एक साल में 22 लोगों को दी गयी रेड क्रास कोष से मदद

एडीएम ने बताया कि पिछले साल जुलाई से अब तक रेड क्रॉस फंड से 22 लोगों को 2 लाख 61 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गयी है. इनमें से ज्यादातर कैंसर के मरीज हैं. इसके अलावा, ट्रैफिक गेट मार्केट में लगी आग से प्रभावित छह दुकानदारों, हाल ही में हुए प्लेन क्रैश में मरने वालों के परिवारों को आर्थिक मदद दी गयी है. इससे पहले महानगर निगम कार्यालय के सामने एक जागरुकता रैली निकाली गयी. रैली में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया और एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया. जागरुकता रैली आरएमसी कार्यालय से शुरू हुई और आंबेडकर चौक से होते हुए आइटीडीए कॉन्फ्रेंस हॉल तक गयी.

बामड़ा : केशाइबाहाल बीजीडी कॉलेज में मना विश्व रेड क्रॉस दिवस

बामड़ा ब्लॉक के केशाइबाहाल स्थित वासुदेव गोदावरी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार सुबह विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया. कॉलेज के प्राचार्य दयासागर प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रेड क्रॉस काउंसिलर अध्यापक हरेश कुमार साहू मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और रेड क्रॉस के इतिहास तथा मानव सेवा में युवा रेड क्रॉस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. इस अवसर पर जॉन हेनरी ड्यूनांट के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. श्रेष्ठ चयनित प्रतिभागियों एवं कई बार रक्तदान कर चुके स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया. फल एवं मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ. कार्यक्रम में अध्यापिका मनोरमा पटेल, नमिता नायक, सुभासिनी पटेल, सुरमा साहू, अध्यापक मलय बुड़ा, प्रकाश पटेल, कर्मचारी सुनील पटेल एवं बुद्धदेव किसान सहित अन्य लोग उपस्थित रहकर सहयोग किया.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola