Guinness World Record: नासिक के डेंटिस्ट ने लेह और मनाली के बीच सबसे तेज पदयात्रा का बनाया रिकॉर्ड
**EDS: TWITTER IMAGE VIA @ECISVEEP** Gir Somnath: Voters from Siddi Community dressed up in traditional attires arrive to cast their votes for the 1st phase of the Gujarat Assembly elections, at Madhupur Jambur, in Gir Somnath, Thursday, Dec. 1, 2022. (PTI Photo)(PTI12_01_2022_000410B)
डेंटिस्ट महेंद्र महाजन ने बताया, उन्होंने यह दूरी तय करने के लिए रोजाना 96 किलोमीटर पदयात्रा की. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि डेंटिस्ट ने केवल 4 दिन, 21 घंटे और 18 मिनट में 430 किलोमीटर की यात्रा पूरी की.
महाराष्ट्र नासिक के एक डेंटिस्ट ने लेह और मनाली तक सबसे तेज पदयात्रा का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 46 साल के डेंटिस्ट महेंद्र महाजन ने 430 किलोमीटर की पदयात्रा की थी. जो अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है.
डेंटिस्ट ने प्रतिदिन 96 किलोमीटर की दूरी तय की
डेंटिस्ट महेंद्र महाजन ने बताया, उन्होंने यह दूरी तय करने के लिए रोजाना 96 किलोमीटर पदयात्रा की. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि डेंटिस्ट ने केवल 4 दिन, 21 घंटे और 18 मिनट में 430 किलोमीटर की यात्रा पूरी की.
Also Read: अजब-गजबः इस शख्स ने 58 घंटे तक Kiss करने का बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें
डेंटिस्ट महाजन के साथ चल रही थी उनकी टीम
डेंटिस्ट महेंद्र महाजन के साथ पदयात्रा में उनकी टीम भी चल रही थी. टीम कार में चल रही थी. जिसमें तीन लोग शामिल थे. महाजन को उनकी टीम स्थानीय फल, नमकीन सूखे मेवे और स्थानीय भोजन उपलब्ध करा रही थी.
Also Read: चीनी शख्स ने ताश के पत्तों से बना डाला 50 मंजिला मकान, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
पदयात्रा के लिए महेंद्र महाजन ने किया था चार से पांच दिन का अभ्यास
डेंटिस्ट महेंद्र महाजन ने बताया, 430 किलोमीटर की पदयात्रा और दस हजार फुट की ऊंचाई में चढ़ने के लिए उन्होंने 4 से 5 दिन का अभ्यास किया था. उसके बाद ही उन्होंने 17 हजार से अधिक की ऊंचाई पर पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










