West Singhbhum News: चाईबासा के तांतनगर में वज्रपात से युवक की मौत, 3 घायल

पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर में ठनका गिरने से एक की मौत.
Jharkhand Weather: सावन सवैया ने बताया कि घटना के बाद कुछ देर बाद होश आने पर घुटने के बल चलते हुए घर की ओर आ रहा था. इस दौरान लोगों ने उसे देखकर जानकारी ली. उसके बाद लोगों ने सभी के परिजनों को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही सभी के परिजन खेत पहुंचे और चारों को उठाकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया.
Jharkhand Weather News| चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), भागीरथी महतो: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर में बुधवार को वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी. 3 लोग घायल हो गये हैं. घटना तांतनगर ओपी अंतर्गत रुतासाईं गांव में हुई है. वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान दीपक मुदुइया तथा घायलों की पहचान सावन सवैया, रेगा मुदुइया और सीताराम सवैया के रूप में की गयी है. सभी तांतनगर ओपी क्षेत्र के रुतासाई गांव के रहने वाले हैं.
खेत जोतवा रहे थे सभी युवक, तभी गिरा ठनका
घटना के समय वे सभी लोग ट्रैक्टर से खेत जोतवा रहे थे. बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक मौसम बदलने लगा. हल्की बारिश शुरू हो गयी. इसी दौरान बिजली जोर से कड़की और खेत के पास में ही ठनका गिरा. चारों युवक इसकी चपेट में आ गये.
आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया
सावन सवैया ने बताया कि घटना के बाद कुछ देर बाद होश आने पर घुटने के बल चलते हुए घर की ओर आ रहा था. इस दौरान लोगों ने उसे देखकर जानकारी ली. उसके बाद लोगों ने सभी के परिजनों को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही सभी के परिजन खेत पहुंचे और चारों को उठाकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Jharkhand Weather: डॉक्टर ने दीपक मुदुइया को मृत घोषित किया
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच करने के बाद दीपक मुदुइया को मृत घोषित कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल सीताराम को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Weather: झारखंड में 12 से 17 जून तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
Ration Card News: झारखंड में राशन कार्ड बनना बंद, 89000 आवेदन पेंडिंग, जरूरतमंद लोग परेशान
Bokaro News: कर्रीखुर्द में सड़क पर चलती बाइक जलकर राख, चालक झुलसा, ऐसे बची जान
झारखंड को 3063 करोड़ की कोडरमा-बरकाकाना मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट की सौगात, देश को होंगे इतने फायदे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




