ePaper

Bokaro News: कर्रीखुर्द में सड़क पर चलती बाइक जलकर राख, चालक झुलसा, ऐसे बची जान

Updated at : 11 Jun 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
Burning Bike in Karrikhurd lalpania Bokaro

सड़क किनारे धू-धू कर जलती बाइक. फोटो : प्रभात खबर

Burning Bike in Karrikhurd Bokaro: स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़की चिदरी पंचायत के चिलगो ग्राम निवासी हरदेव महतो (35) बुधवार को लगभग 3:30 बजे दिन बोकारो थर्मल से अपने घर कर्रीखुर्द होकर चिलगो जा रहा था. इसी बीच, अचानक बाइक में आग लग गयी. बाइक चालक के कपड़े में आग लग गयी और उससे लपटें उठने लगीं. हरदेव महतो बाइक छोड़कर गिर पड़ा.

विज्ञापन


Burning Bike| ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : बोकारो जिले में सड़क पर चलती बाइक बुधवार को जलकर राख हो गयी. बाइक चालक इसमें झुलस गया. बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची. घटना जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र की कर्रीखुर्द पंचायत के बासोवार और कर्री जंगल के बीच में हुई. चलती बाइक में अचानक आग लगने से मोटरसाइकिल जलकर राख हो गयी. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से बाइक चालक की जान बची.

बाइक चालक के कपड़े में भी लग गयी आग

स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़की चिदरी पंचायत के चिलगो ग्राम निवासी हरदेव महतो (35) बुधवार को लगभग 3:30 बजे दिन बोकारो थर्मल से अपने घर कर्रीखुर्द होकर चिलगो जा रहा था. इसी बीच, अचानक बाइक में आग लग गयी. बाइक चालक के कपड़े में आग लग गयी और उससे लपटें उठने लगीं.

आसपास के लोगों ने हरदेव महतो को बचाया

हरदेव महतो बाइक छोड़कर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने दौड़कर हरदेव महतो को जलने से बचाया. इसमें उसका पैर झुलस गया. ग्रामीणों ने बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चालक ने कहा- आग कैसे लगी, नहीं मालूम

पेट्रोल टंकी में भी आग लग गयी थी, जिसकी वजह से लोग वाहन के आसपास नहीं जा पा रहे थे. बाइक काफी देर तक धू-धूकर जलता रहा. बाइक चालक ने बताया कि आग कैसे लगी, किसी को समझ नहीं आया. उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व बोकारो थर्मल में बाइक की मरम्मती करवायी थी. स्थानीय चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक को घर जाने के लिए कहा दिया.

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam: 12 जून को झारखंड के 20 जिलों में आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

झारखंड के सभी मतदान केंद्रों एवं उनके क्षेत्र की होगी जियो फेंसिंग, होंगे कई फायदे

Hazaribagh News: चरही के चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री की भट्ठी में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

झारखंड को 3063 करोड़ की कोडरमा-बरकाकाना मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट की सौगात, देश को होंगे इतने फायदे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola