Kal Ka Mausam: 12 जून को झारखंड के 20 जिलों में आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में कल 20 जिलों में वज्रपात का अलर्ट.

Kal Ka Mausam: झारखंड में कल यानी 12 जून 2025 को 20 जिलों में आंधी के साथ वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. इस संबंध में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. रांची का उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. राज्य में अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 3 दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड के 4 जिलों को छोड़कर बाकी 20 जिलों में गुरुवार 12 जून को गरज और तेज हवाओें के साथ वज्रपात होने की आशंका है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के कम से कम 20 जिलों में कल तेज आंधी के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

3 दिन में 3 डिग्री तक गिरेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने कहा है कि गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि राज्य में अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 3 दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी.

मझगांव में हुई सबसे अधिक 18.4 मिलीमीटर वर्षा

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में हुई. यहां एक दिन में 18.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 41.4 डिग्री सेंटीग्रेड डालटनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.9 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kal Ka Mausam: रांची का उच्चतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मझगांव में 18.4 मिलीमीटर, चक्रधरपुर में 1.2 मिलीमीटर, जगन्नाथपुर में 0.5 मिलीमीटर, सिमडेगा के बानो में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी रांची के तापमान में कल यानी 12 जून को गिरावट दर्ज की जा सकती है. यहां का उच्चतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. गरज के साथ बारिश भी हो सकती है.

4 जिलों (सफेद रंग) को छोड़ सभी जिलों (हरे रंग से रंगे जिलों) में गरज के साथ वज्रपात का अलर्ट.

इन जिलों में नहीं होगी बारिश

  • पलामू
  • गढ़वा
  • चतरा
  • लातेहार

झारखंड के इन 20 जिलों में कल होगी बारिश

  1. कोडरमा
  2. हजारीबाग
  3. रामगढ़
  4. लोहरदगा
  5. गुमला
  6. सिमडेगा
  7. पश्चिमी सिंहभूम
  8. खूंटी
  9. रांची
  10. सरायकेला-खरसावां
  11. बोकारो
  12. पूर्वी सिंहभूम
  13. धनबाद
  14. जामताड़ा
  15. गिरिडीह
  16. देवघर
  17. दुमका
  18. पाकुड़
  19. गोड्डा
  20. साहिबगंज

इसे भी पढ़ें

आज 11 जून 2025 को आपके जिले में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां चेक करें रेट

धुस्का-बर्रा ही नहीं ‘देमता’ भी है झारखंड का फेमस व्यंजन, इसके फायदे जान आज ही शुरू कर देंगे खाना

लालू यादव को सीएम हेमंत सोरेन ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तारीफ में कह दी बड़ी बात

जंगली हाथियों का आतंक, टाटीझरिया बाजार से लौट रही महिला को उतारा मौत के घाट, देर रात जंगल में मिला शव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola