Hazaribagh News: चरही के चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री की भट्ठी में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

भट्ठी में ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री का हाल. फोटो : प्रभात खबर
Chintapurni Steel Factory Blast: हजारीबाग जिले के चरही में चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री की भट्ठी में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गयी. इसमें गया का रहने वाला एक मजदूर घायल हो गया. हालांकि, कंपनी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री की एसबेस्टस की छत उड़ गयी. वहां कार्यरत 50-60 श्रमिक बाल-बाल बच गये.
Chintapurni Steel Factory Blast| चरही (हजारीबाग), आनंद सोरेन : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पंद्रह माइल चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में 11 जून को इंडक्शन भट्ठी में ब्लास्ट हो गया. इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस ब्लास्ट में साइट पर मौजूद 50-60 श्रमिक बाल-बाल बचे. घटना सुबह लगभग 9 बजे हुई, जब 5 नंबर इंडक्शन भट्ठी में ब्लास्ट हो गया. फैक्ट्री में काम करने वाला गया निवासी लोधन घायल गया.

सुबह-सुबह इंडक्शन भट्ठी में हुआ ब्लास्ट
चिंतपूर्णी फैक्टरी के 5 नंबर इंडक्शन भट्ठी में अचानक ब्लास्ट हो गया. इससे फैक्ट्री की छत उड़ गयी. इस दौरान पहली पाली में 5 नंबर भट्ठी में कार्यरत 50-60 मजदूरों में अफरा तफरी मच गयची. इसी दौरान गया निवासी मजदूर लोधन को पैर में गंभीर चोट लगी. हालांकि, वहां मौजूद 50-60 मजदूर बाल बाल बच गये.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
किसी मजदूर के घायल होने से कंपनी का इंकार
घायल मजदूर का इलाज सैम्म्फोर्ड हॉस्पिटल में कराया जा रहा है. इस संबंध में चिंतपूर्णी फैक्टरी के पीआरओ सीएम सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भट्ठी में ब्लास्ट हुआ है. इसमें फैक्ट्री की एसबेस्टस की छत उड़ गयी है. किसी मजदूर को कोई चोट नहीं लगी है.
इसे भी पढ़ें
आज 11 जून 2025 को आपके जिले में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां चेक करें रेट
Kal Ka Mausam: 12 जून को झारखंड के 20 जिलों में आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड के सभी मतदान केंद्रों एवं उनके क्षेत्र की होगी जियो फेंसिंग, होंगे कई फायदे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




