चक्रधरपुर. साइकिल व बाइक में भिड़ंत, एक की मौत दो गंभीर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मनोहरपुर प्रखंड के गोपीपुर स्टेडियम के पास घटना घटी. मृतक साइकिल सवार सिमिरता गांव का रहने वाला था.
विज्ञापन
मनोहरपुर.
मनोहरपुर थाना के गोपीपुर स्टेडियम के पास बुधवार शाम में हुई सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान सिमिरता गांव निवासी टीलू खलखो (40) के रूप में गयी है. जबकि घायलों में नंदपुर के डोंगाकाटा गांव निवासी राजेंद्र लकड़ा (15) और शिवा कच्छप (18) शामिल है. मनोहरपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है. घटान की जानकारी देते हुए बाइक सवार राजेंद्र लकड़ा ने बताया कि वह और शिवा बाइक से मनोहरपुर जा रहे थे, जबकि साइकिल सवार विपरीत दिशा से आ रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इसमें राजेंद्र और शिवा के सिर मे गंभीर चोट लगी है, जबकि टीलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस बावत पुलिस मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










