पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में कारगिल विजय दिवस पर वीरों को नमन, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए स्कूल के छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network
नोवामुंडी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया. इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
प्रतिनिधि, नोवामुंडी
पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में रविवार को कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इस भावुक अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टीएसएफ नोवामुंडी के यूनिट हेड संदीप केशरवानी उपस्थित रहे. विद्यालय की संगीत मंडली ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया.
मुख्य अतिथि संदीप केशरवानी ने कहा कि सीमा पर शौर्य का प्रहरी हमारा जवान है, तो प्रकृति के आंचल में जीवन की ढाल हमारे मैंग्रोव वन हैं. दोनों ही अपनी जान पर खेलकर हमारी रक्षा करते हैं. सीसीए विभाग ने कारगिल विजय दिवस और अंतरराष्ट्रीय मैंग्रोव दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जवानों का बलिदान हमें राष्ट्रभक्ति सिखाता है, वहीं मैंग्रोव वन पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देते हैं. देश की रक्षा सीमाओं के साथ-साथ प्रकृति को बचाकर भी होती है. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और वंदे मातरम के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










