हल्की आंधी-बारिश में कट जाती है बिजली, जागकर कट रही रातें
Updated at : 30 May 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

जेबीवीएनएल के बिजली दर निर्धारण को विद्युत नियामक आयोग ने की जन सुनवाई जन सुनवाई में चाईबासा के उपभोक्ताओं ने आयोग से की शिकायत चाईबासा : हल्की आंधी-बारिश आते ही बिजली कट जाती है. इसके बाद पूरी रात जागकर काटनी पड़ती है. क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है. बिजली के आने-जाने का कोई समय […]
विज्ञापन
जेबीवीएनएल के बिजली दर निर्धारण को विद्युत नियामक आयोग ने की जन सुनवाई
जन सुनवाई में चाईबासा के उपभोक्ताओं ने आयोग से की शिकायत
चाईबासा : हल्की आंधी-बारिश आते ही बिजली कट जाती है. इसके बाद पूरी रात जागकर काटनी पड़ती है. क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है. बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं है. बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति प्रभावित होती है.
लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. उक्त शिकायतें चाईबासा के लोगों ने सोमवार को पिल्लई हॉल में झारखंड राज्य विद्युत नियामक बोर्ड की ओर से आयोजित जन सुनवाई में आयोग के सदस्य आरएन सिंह के समक्ष की. जेबीवीएनएल के बिजली दर निर्धारण को लेकर जन सुनवाई हुई.
इसमें लोगों ने कहा कि रात 10 बजे बिजली आपूर्ति ठप होने पर सुबह छह बजे आती है. सदर बाजार समेत पूरा चाईबासा परेशान है.
विद्युत विभाग के कार्यक्रम में नहीं थी बिजली, जेनरेटर चलाकर हुई जन सुनवाई : जन सुनवाई करीब ढ़ाई घंटे चली. इस दौरान बिजली कटी रही. विद्युत विभाग के अपने कार्यक्रम में बिजली नहीं थी. आयोग के सदस्य के समक्ष लोगों ने इस मुद्दे को उठाया. लोगों ने कहा कि विद्युत विभाग के अपने कार्यक्रम में बिजली नहीं रहना स्थिति को बता रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




