सरकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें कार्यकर्ता: गीता

Updated at : 30 May 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें कार्यकर्ता: गीता

चाईबासा : भाजपा महिला मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचु ने कहा कि सरकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति महिलाओं को जागरूक करें. गांवों में बैठक व सेमिनार करें. गीता बालमुचु सोमवार को रवींद्र भवन में भाजपा जिला महिला समिति कार्यसमिति की बैठक में संबोधित कर रही थी. इसकी […]

विज्ञापन

चाईबासा : भाजपा महिला मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचु ने कहा कि सरकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति महिलाओं को जागरूक करें. गांवों में बैठक व सेमिनार करें. गीता बालमुचु सोमवार को रवींद्र भवन में भाजपा जिला महिला समिति कार्यसमिति की बैठक में संबोधित कर रही थी.

इसकी अध्यक्षता मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुखमति बिरूवा ने की. पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तसवीर के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू हुआ. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक प्रखंड में 11-11 का कमेटी बनाने, तीन माह में कार्यसमिति का बैठक करने का निर्णय लिया गया.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिमी सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में भाजपा महिला कमेटी व बूथ कमेटी गठन कर संगठन को मजबूत बनाना है.

पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी बबीता झा ने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या का निदान करें. बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, महासचिव चुंबरू चातोंबा, अनिल बुड़ीउली, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन गागराई, सह प्रभारी लक्ष्मी कुमारी ने संबोधित किया.

प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति : बैठक में प्रखंड प्रभारियों का गठन कर एक सप्ताह में प्रखंड कमेटी का गठन का निर्देश दिया गया. इसमें शांति सोय को चाईबासा सदर, धनु देवी को चाईबासा नगर, जयश्री देवी को झींकपानी, सुखमति बिरुवा को खूंटपानी व कराईकेला, सुमन बिरूवा को तांतनगर, नोवामुंडी व चक्रधरपुर ग्रामीण, जसमीन सारिमा को टोकलो, लक्खी मुंडा को बंदगांव, ज्योति मेरेल को सोनुवा व आनंदपुर, बेबी सिंपल को मंझारी, लक्ष्मी पिंगुवा को कुमारडुंगी, गीता बालुमुचू को मझगांव व चक्रधरपुर नगर, कल्पना साहु को गोइलकेरा, ललिता कोड़ा को मनोहरपुर तथा रायमुनी कुंटिया को टोंटो प्रखंड का प्रभारी बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola