आदिवासी मुंडा समाज का सरना पूजा सह वनभोज 11 को

Updated at : 30 May 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी मुंडा समाज का सरना पूजा सह वनभोज 11 को

चाईबासा : आदिवासी मुंडा समाज का सरना पूजा सह वनभोज 11 जून को आयोजित होगा. यह निर्णय सोमवार को आदिवासी मुंडा समाज की केंद्रीय समिति की हुई बैठक में ली गयी. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत राजीव मुंडा ने की. बैठक में कहा गया कि दिउरी (पुजारी) परशुराम सांडिल के द्वारा सुबह 8 बजे तक पूजा […]

विज्ञापन

चाईबासा : आदिवासी मुंडा समाज का सरना पूजा सह वनभोज 11 जून को आयोजित होगा. यह निर्णय सोमवार को आदिवासी मुंडा समाज की केंद्रीय समिति की हुई बैठक में ली गयी.

अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत राजीव मुंडा ने की. बैठक में कहा गया कि दिउरी (पुजारी) परशुराम सांडिल के द्वारा सुबह 8 बजे तक पूजा करायी जायेगी. बीरबोंगा व बुरू बोंगा की पूजा वनभोज स्थल में होगी. पूजा के बाद लोगों में प्रसाद बंटेगा. पूजा को सफल बनाने के लिए देवनारायण मुंडा, सुमित मुंडा, विवेक मुंडा, अमित नाग एवं सूरज नाग को आयोजन प्रमुख बनाया गया.
बैठक में सचिव विक्रम मुंडा, उपाध्यक्ष नयन सिंह नाग, लक्ष्मण मुंडा, दुर्गा सुलंकी, किशोर सामड, बसंत सामंत, रोमनी सांडिल, सरिता सामंत, सुनीता सामंत, बबलू सामंत, जीतू मुंडा, रंजीत मुंडा, रिको सांडिल, रोहित मुंडा, बाबू मुंडा, साहिल मुंडा, अमित नाग, सुनील मुंडा, धनेश्वर मुंडा, दीपक सुलंकी, छोटू मुंडा, गोविंद मुंडा, राकेश नाग, राहुल सुलंकी, गुडू सामंत, राज सामंत आदि
उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola